मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये – कलेक्टर।

मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये – कलेक्टर।
*सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पर्याप्त प्रबंध- पुलिस अधीक्षक*
*जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न*
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में मौहर्रम के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द, सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्कता बरतने के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भिण्ड, अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कर्बला वाले स्थान पर लाईट एवं पानी के टेंकरों की व्यवस्था की जाये, ताजिया का जुलूस निकलने वाले रास्तों पर ऐसे अनुपयोगी बेनर अथवा जीर्णशीर्ण बैनरों को हटाया जाये जिससे ताजिया निकलते समय व्यवधान उत्पन्न न हो, ताजिया का जुलूस निकलने वाले रास्तों पर ट्रेफिक पुलिस की उचित व्यवस्था कराई जाये तथा ट्रेफिक व्यवस्था के लिए बेरीकेड्स भी लगाये जावें, विद्युत विभाग/पीडब्ल्यूडी/सीएमओ की टीम समन्वय कर ताजिये के रूट पर संयुक्त रूप से भ्रमण कर सुगम व्यवस्था बनावें।
उन्होंने सीएमओ को निर्देशित कर कहा कि मस्जिदों के आस-पास साफ सफाई, पानी के टेंकर की व्यवस्था की जाये, जुलूस के समय रास्तों पर आवारा पशुओं को रोकने के लिए नगर पालिका कर्मचारी जुलूस मार्ग में तैनात रहें। ताजियों के जुलूस के रास्ते पर जलभराव कीचड़ होने की स्थिति में गिट्टी मुरम डलवाई जाये। ताजियों के जुलूस मार्ग की साफ-सफाई करा दी जाए।
उन्होंने एमपीईबी को निर्देशित कर कहा कि मोहर्रम त्यौहार में ताजियों के जुलूस निकलने वाले रास्तों में बिजली के तारों को ऊंचा किया जाये, जिससे ताजियों के निकलने में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।
कलेक्टर ने समिति सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाने के आश्वासन देते हुए उपस्थित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा मोहर्रम के त्यौहार को आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों से अपील की।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने कहा कि मोहर्रम त्यौहार पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये जायेंगे। सभी विभागों से समन्वय कर बेहतर सेवा उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने सीएसपी को निर्देश दिये कि ताजियेदारों से वॉलेंटियर्स के नाम की सूची ली जाये। उन्होंने बताया कि ताजिया के विसर्जन के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।




