No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जिला चिकित्सालय भिण्ड में ई-पीएमएसएमए शिविर का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण।

जिला चिकित्सालय भिण्ड में ई-पीएमएसएमए शिविर का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण।

*एनीमिक गर्भवती महिला की काउंसलिंग कर तुरंत लगवाया एफसीएम इंजेक्शन*

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (ई-पीएमएसएमए) के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय भिण्ड में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जे.एस. यादव ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. यादव ने शिविर में उपस्थित गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, लैब टेस्ट और दी जा रही दवाओं की समीक्षा की। जांच के दौरान जामना वार्ड 24 निवासी गर्भवती महिला प्रीति पत्नी नितेश का हीमोग्लोबिन स्तर 8.5 जी/डीएल पाया गया, जो कि एनीमिया (खून की कमी) की स्थिति को दर्शाता है।
सीएमएचओ डॉ. जे.एस. यादव ने स्वयं महिला और उनके परिजनों को उचित खान-पान एवं देखभाल के प्रति जागरूक किया तथा स्वास्थ्य लाभ हेतु काउंसलिंग की। इसके उपरांत महिला को चिकित्सकीय देखरेख में इंजेक्‍शन एफसीएम लगवाया गया, ताकि समय रहते हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार हो सके और प्रसव के दौरान किसी भी जटिलता से बचा जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ. आर.ए. सेमिल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में अन्य महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण और रेफरल को व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएमएचओ ने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को सख्त निर्देश दिए कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष ट्रैकिंग की जाए और उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

a

Related Articles

Back to top button