No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

एसपी के निर्देशन में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग” अभियान के तहत मुरैना पुलिस-प्रशासन द्वारा शहर में निकाली गई “तिरंगा यात्रा”।

एसपी के निर्देशन में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग” अभियान के तहत मुरैना पुलिस-प्रशासन द्वारा शहर में निकाली गई “तिरंगा यात्रा”।

इस वर्ष 15 अगस्त 2025 को हम अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। आजादी के इस महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देशभर में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग” अभियान मनाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है व अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। इस संबंध में मुख्यमंत्री महोदय डॉ. मोहन यादव जी द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में अभियान को हर्ष उल्लास से मनाने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिसके तारतम्य में आज दिनांक 11.08.2025 को पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ (मापुसे) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में मुरैना पुलिस-प्रशासन द्वारा (तिरंगा यात्रा) बाइक रैली का आयोजन किया गया।

उक्त तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) का शुभारंभ डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मुरैना से आरती गुर्जर, अध्यक्ष जिला पंचायत मुरैना एवं शारदा सोलंकी, महापौर नगर निगम मुरैना द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मुरैना से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग एम.एस. रोड से होते हुए रामजानकी मंदिर जीवाजीगंज, वहां से वेयर हाउस रोड़ होते हुए सदर बाजार एवं वहां से पुनः एमएस रोड़ पर बिस्मिल संग्रहालय पुलिस लाइन मुरैना पर संपन्न हुई।

उक्त तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) में अंकित अस्थाना, कलेक्टर जिला मुरैना, सुरेन्द्र पाल सिंह डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना,  सतेन्द्र सिंह धाकरे, आयुक्त नगर निगम मुरैना,  दीपाली चंदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना,  प्रशांत कुशवाह संभागीय खेल अधिकारी, रक्षित निरीक्षक रविकान्त शुक्ला, निरी. कुलदीप राजपूत थाना प्रभारी स्टेशन रोड, सूबेदार गजेन्द्र परिहार, सूबेदार हरेन्द्र सिंह एवं अन्य 250 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।

a

Related Articles

Back to top button