मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के दिये सख्त निर्देश।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के दिये सख्त निर्देश।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान ने जनपद पंचायत भिण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाराकलां एवं चरथर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे बाराकलां में अटल पंचायत भवन, सड़क के किनारे स्थित तालाब व नालियों का जायजा लिया। वहीं चरथर ग्राम में तालाब का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाबों और आसपास के स्थानों पर पड़े कचरे व अतिक्रमण पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने तुरंत कचरा हटाने और अतिक्रमण नियमानुसार हटवाने के निर्देश दिये।
चरथर में उन्होंने सरपंच, सचिव व ग्राम रोजगार सहायक को मौके पर बुलाकर शमशान घाट तक पहुंचने वाले मार्ग पर पड़े अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अतिक्रमणकार अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी फरमाया कि पंचायतों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।
वीर सिंह चौहान ने सफाई अभियान और निगरानी तेज करने के निर्देश भी जारी किए ताकि ग्राम स्तर पर सफाई और कानून व्यवस्था बनी रहे।




