आंखे अनमोल समझो इनका मोल: डॉ जे एस यादव।

आंखे अनमोल समझो इनका मोल: डॉ जे एस यादव।
*जीवन का क्षेत्र सुगम बनाते हैं नेत्र: डॉ शिवप्रताप सिंह*
*संस्था निरंतर सेवा के क्षेत्र में अपनी सहभागिता करती रहेगी: नितेश जैन*
*जून माह से जिले भर में निरंतर लगेंगे नेत्र शिविर:पिंकू शर्मा*
*निःशुल्क नेत्र शिविर में 80 मरीजों की जांच, 8 को ऑपरेशन की सलाह*
*भिण्ड।* आंखे अनमोल इनका मोल हमें समझना चाहिए, आँखों के बिना जीवन की कल्पना भयावह है, हमें ताउम्र किसी न किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए हम आंखों का ध्यान रखें और परेशानी होते ही जांच करा उपचार लें। उक्त बात सीएमएचओ *डॉ जे एस यादव* ने कही। वे जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था नवजीवन सहायतार्थ संगठन के माध्यम से, दिव्या सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में तथा रतन ज्योति नेत्रालय के सहयोग से होटल सत्कार पैलेस में आयोजित एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी भिण्ड जे एस यादव,अतिथि जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद शिवप्रताप सिंह भदौरिया, बाल कल्याण बोर्ड सदस्य मुदिता भारद्वाज, तथा नवजीवन सहायतार्थ संगठन की संस्थापिका नितेश जैन,अध्यक्ष,पिंकू शर्मा, सचिव अजीत जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमती नम्रता जैन उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में 80 लोगों का चेकअप किया, जिसमें 08 लोगों को ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी गणेश भारद्वाज और नवजीवन सहायतार्थ संगठन के अध्यक्ष पिंकू शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
होटल सत्कार परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जे.एस. यादव ने कहा कि नेत्र अनमोल हैं, नेत्र हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। समय-समय पर आंखों की जांच कराना आवश्यक है, जिससे गंभीर बीमारियों का समय रहते उपचार हो सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ पहुंचाते हैं।
विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा जीवन का क्षेत्र सुगम बनाते हैं नेत्र इसलिए इनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने नवजीवन के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा समाजसेवा का सबसे बड़ा स्वरूप स्वास्थ्य सेवा है। नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से इस प्रकार के जनहितकारी कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही सेवा कार्य सफल होते हैं।
बाल कल्याण बोर्ड सदस्य मुदिता भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विशेष रूप से नेत्र स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सजग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए ऐसे शिविर बहुत लाभकारी सिद्ध होते हैं। संस्था की संस्थापिका नितेश जैन ने कहा कि यह पहला शिविर है संस्था अपनी सहयोगी संस्थाओं के साथ संस्था निरंतर सेवा के क्षेत्र में अपनी सहभागिता करती रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी गणेश भारद्वाज ने किया। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा का भाव ही सबसे बड़ा धर्म है और सभी संस्थाओं को मिलकर ऐसे आयोजन निरंतर करते रहना चाहिए।
नवजीवन सहायतार्थ संगठन के अध्यक्ष पिंकू शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था सदैव रक्तदान के साथ साथ समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए कार्य करती रही है। भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जून माह से जिले भर में निरंतर लगेंगे जिससे अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें। शिविर में कुल 80 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 7 लोगों को ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उचित परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर नवजीवन सहायतार्थ संगठन की संस्थापिका नितेश जैन, अध्यक्ष पिंकू शर्मा, सचिव अजीत जैन, कोषाध्यक्ष नम्रता जैन ऋचा, गौतम सोनी धीरेंद्र सोनी,विशाल चौहान,गिरीश शर्मा ,ऋषि जैन समर जैन, धीरसिंह,प्रदीप वर्मा,सुमित जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




