No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

क्षेत्रीय सांसद, विधायक भिण्ड एवं कलेक्टर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

क्षेत्रीय सांसद, विधायक भिण्ड एवं कलेक्टर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड  नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा पूरे शहर में उमंग, उत्साह और देशभक्ति के रंग में डूबी नज़र आई।
तिरंगा यात्रा भिण्ड शहर के खण्डा रोड़ से सदर बाजार, बजरिया होते हुए किले पर समापन हुआ।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी नागरिकों ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button