घर में खेलते समय 13 वर्षीय किशोर को कोबरा सर्प ने काटा,जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर,सर्प मित्र जग्गू परिहार ने कोबरा सर्प का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
घर में खेलते समय 13 वर्षीय किशोर को कोबरा सर्प ने काटा,जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर,सर्प मित्र जग्गू परिहार ने कोबरा सर्प का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
18 वर्षीय सर्प मित्र जग्गू परिहार 2 हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुके है।
भिण्ड MJS कॉलेज के सामने स्वतंत्र नगर में खेलते समय 13 वर्षीय वेदांत को बॉक्स के नीचे छिपे कोबरा सर्प ने डस लिया। वेदांत ने अपने परिजनों को बताया कि इस किसी ने काट लिया, जब बॉक्स के नीचे देखा तो उसमें कोबरा सर्प दिखाई दिया, जिसके बाद परिजन तत्काल वेदांत को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने गम्भीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया,जंहा वेदांत का इलाज चल रहा है। उधर परिजनों ने घर के अन्दर सांप होने की सूचना सर्प मित्र जग्गू परिहार को दी और जग्गू परिहार ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मस्कत के बाद कोबरा सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया, यहां पर बता दें कि सर्प मित्र जग्गू परिहार की उम्र महज 18 वर्ष है और वह 2 हजार से अधिक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर चुके हैं ।
भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।