नीट लीक,चंदा चोरी,जमीन आवंटन व किसानों को लेकर सरकार भिंड शहर कांग्रेस ने ली प्रेसवार्ता।

नीट लीक,चंदा चोरी,जमीन आवंटन व किसानों को लेकर सरकार भिंड शहर कांग्रेस ने ली प्रेसवार्ता।
शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया, जिला प्रभारी सुनील शर्मा ने सरकार पर सादा निशाना।
भिंड कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया एवं जिला शहर प्रभारी सुनील शर्मा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से भाजपा सरकार पर नीट टेट पेपर लीक, अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी, मुख्यमंत्री से जुड़े जमीन आवंटन और किसानों की बदहाली इन चार मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना सादा। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया ने कहा कि नीट लीक मामले में बच्चों के साथ खिलवाड़ किया गया और राम मंदिर चंदा चोरी में भी सरकार की सहभागिता का आरोप लगाया, वही प्रदेश के मुखिया पर भी बार करते हुए कहा कि उन्होंने एवं उनके परिवार ने बड़ा जमीन घोटाला किया है साथ ही कहा कि सरकार किसान हितैषी नहीं है जो किसानों से बादे किए हुए झूठे निकले, किसान खाद, बीज, पानी और कर्ज हर प्रकार से परेशान है यदि सरकार ने इन चार मुद्दों को लेकर ध्यान आकर्षित नहीं किया तो जल्द ही कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।




