No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने 03 सचिवों को किया निलंबित।

सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने 03 सचिवों को किया निलंबित।

*हितग्राहीयों की ईकेवायसी की प्रगति कम एवं श्रमिकों के पंजीयन नहीं किये जाने पर हुई कार्रवाई*

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत टोला सचिव लखनलाल झा, ग्राम पंचायत स्योंडा (मूल ग्राम पंचायत भौनपुरा) सचिव रामनिवास भदौरिया, ग्राम पंचायत मूरतपुरा सचिव राजेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने बताया है कि समग्र ई-केवायसी प्रगति रिर्पोट दिनांक 29 मई 2026 के अनुसार आपकी ग्राम पंचायत में समग्र पोर्टल पर सम्बल/कर्मकार पंजीयन एवं जननी प्रसव योजना के समस्त हितग्राहीयों की ईकेवायसी की प्रगति कम एवं शासन की महत्वाकांक्षी/हितग्राही मूलक योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन नहीं किये जाने से लखनलाल झा सचिव ग्राम पंचायत टोला जनपद पंचायत लहार, रामनिवास भदौरिया सचिव ग्राम पंचायत स्योंडा (मूल ग्राम पंचायत भौनपुरा) जनपद पंचायत भिण्ड, राजेश सिंह सचिव ग्राम पंचायत मूरतपुरा जनपद पंचायत रौन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलबंन काल में इनका मुख्यालय संबंधित जनपद पंचायत नियत किया जाता है, तथा निलंबन काल में संबंधित को शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

a

Related Articles

Back to top button