भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई।
भिंड : भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष और जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी के निवास बूथ नं. 134 पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संघर्ष और समर्पण ही भाजपा को आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का आधार है। उन्होंने बताया कि एकात्म मानववाद के मंत्र को लेकर भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है।
एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भाजपा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के कारण सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने भारत माता को आराध्य मानकर कार्य करने पर जोर दिया और कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का देश भर में पार्टी की विचारधारा पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कैलाश वर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित जैन,मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव पुलक,युवा नेता आशीष बौहरे,सुरेन्द्र गर्ग,मनोज कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




