No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सीहौर नगर में शहीद स्मृति सभा एवं सद्भावना यात्रा 13 अप्रैल को

कई प्रांतों के शहीद स्वतंत्रता सेनानी परिजन जुटेंगे

भिण्ड। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी/ उत्तराधिकारी संगठन के संयोजन में आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में नरसिंहगढ़ के राजकुमार कुंअर चैन सिंह एवं उनके 356 बहादुर साथियों के बलिदान दिवस के साथ-साथ जलियां वाले बाग के शहीदों के सम्मान में 13 अप्रैल को राष्ट्रीय एकता अखण्डता एवं सामाजिक सदभाव तथा भावी पीढ़ी को भारत के गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाने के लिए सदभावना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय सीतलानी, प्रदेश महासचिव अशोक सिंधु एवं प्रदेश सचिव अशोक सोनी ‘निडर’ ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शहीद स्मारकों पर दीप प्रज्वलन एवं भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए सीहोर नगर के मुख्य मार्ग से विशाल यात्रा रैली के रूप में भ्रमण करेगी। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
अशोक सोनी ‘निडर’ ने बताया कि आजादी के युद्ध में अपना बलिदान योगदान देने वाले शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में प्रदेश के हर जिले में ऐसे आयोजन करने का संकल्प भी लिया गया है। सीहौर में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में ज्यादा से ज्यादा शहीद सेनानी परिजनों से पहुंचने की अपील भी की गई है। उन्होंने इस आयोजन को लेकर एक कविता की रचना भी है, देखें उसके अंश-
सीहोर नगर की पुण्य धरा पर, यज्ञ ये पावन होना है।
सेनानी परिवार जुटेंगे, मन हर्षित कोना कोना है।।
आज सभी का स्वागत वंदन, करने का सौभाग्य मिला।
गले मिलें सब भाई-भाई, मिट जाएं शिकवा व गिला।।
सेनानी वंश की मर्यादा को, हम सबको आज निभाना है।
राष्ट्रधर्म का कार्य है बंधु, प्रण पण से जुट जाना है।।
फूले फले चमन ये अपना सार्थक यही प्रयास करें।
परचम हम लहराएं देश का, सब मिलकर कुछ खास करें।।
मातृभूमि सम्मान की खातिर, हम अपना फर्ज निभा देंगे।
सेनानी संगठन एक है, सबको आज बता देंगे।।
कहे ‘निडर’ कविराय अनोखा, आज एक संगम होगा।
राष्ट्र तिरंगा फहराएगा, अखिल विश्व परचम होगा।।

a

Related Articles

Back to top button