No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

एसडीएम अटेर शिवांगी अग्रवाल द्वारा सतत् फील्ड निरीक्षण से अटेर में एसआईआर सर्वे कार्य ने पकड़ी गति।

एसडीएम अटेर शिवांगी अग्रवाल द्वारा सतत् फील्ड निरीक्षण से अटेर में एसआईआर सर्वे कार्य ने पकड़ी गति।

*कई बीएलओ ने शत प्रतिशत पूर्ण किया गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन कार्य*

*एसडीएम अटेर ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया फील्ड निरीक्षण*

*बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन*

*एक बीएलओ का काटा वेतन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सचिव को दिया नोटिस*

एसडीएम अटेर शिवांगी अग्रवाल ने आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का फील्ड में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने फील्ड पर बीएलओ से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने गणना फार्मों के वितरण और प्राप्ति की स्थिति तथा बीएलओ एप पर डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 09-अटेर के अंतर्गत भाग संख्या 151, 152-मसूरी, 172-गोअर खुर्द, 187-ऐंतहार, 185-रैपुरा, 163-पावई सहित अनेक मतदान केंद्रों पर पहुंच कर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अटेर शिवांगी अग्रवाल ने बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि फील्ड में होने वाली किसी भी कठिनाई को तत्काल मेरे संज्ञान में लाया जाए, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और एसआईआर का काम समय पर पूरा किया जा सके।

एसडीएम अटेर अग्रवाल ने बताया कि मतदाता सूची की शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह कार्य पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने बीएलओ को समय सीमा के भीतर सर्वे एवं डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसआईआर कार्य के लिये बीएलओ के सहयोग के लिये लगाये गये सभी कर्मचारियों से कहा कि यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसडीएम अटेर शिवांगी अग्रवाल द्वारा सतत् फील्ड निरीक्षण से विधानसभा क्षेत्र 09-अटेर में एसआईआर सर्वे कार्य ने गति पकड़ी है। कई बीएलओ ने विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया है।
निरीक्षण के दौरान भाग संख्या 286-कनावर नं.06 पर बीएलओ अनुपस्थित पाए जाने तथा प्रगति असंतोषजनक पाई जाने पर बीएलओ का सात दिन का वेतन काट कर शासन के खाते में जमा कराने निर्देश दिए, साथ ही भाग संख्या 163 पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सचिव द्वारा एसआईआर सर्वे कार्य में सहयोग नहीं करने तथा भाग संख्या 185 पर सहायिका अनुपस्थित पाई जाने पर तीनों को नोटिस जारी करने निर्देश दिए।

a

Related Articles

Back to top button