No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड के बीहड़ में दिखा सबसे निडर व दुर्लभ प्रजाति जंगली जानवर honey badger हनी वेजर, शिकारी के जाल में फंसे जानवर का वनविभाग व एक्सपर्ट जग्गू परिहार ने किया रेस्क्यू। 

भिंड के बीहड़ में दिखा सबसे निडर व दुर्लभ प्रजाति जंगली जानवर honey badger हनी वेजर, शिकारी के जाल में फंसे जानवर का वनविभाग व एक्सपर्ट जग्गू परिहार ने किया रेस्क्यू।

भिंड में अनोखा जंगली जानवर देख मचा हड़कंप।

शिकारी के जाल में फसा था honey badger हनी वेजर।

भिंड के जनोरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान को कुंवारी के बीहड़ में अनोखा जंगली जानवर दिखाई दिया, जब किसान ने उसे नजदीक जाकर देखा तो किसी शिकारी के द्वारा बिछाए फंदे में फंसा था जंगली जानवर, इसके बाद लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी, तब मौके पर वन विभाग टीम के साथ रेस्क्यू एक्सपर्ट जग्गू परिहार भी पहुंचे, उन्होंने बताया कि इस जंगली जानवर का नाम honey badger हनी वेजर है जो सबसे निडर है और शेर से भी नहीं डरता है, जहरीले सांपों पर भी हमला कर देता है, वन विभाग एवं रेस्क्यू एक्सपर्ट जग्गू परिहार ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद honey badger हनी वेजर का रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया। इस अनोखे जानवर को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, लोगों ने बताया कि ऐसा अनोखा जंगली जानवर पहली बार देखा है।

भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button