No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

प्रकृति के कर्ज को उतारने का अवसर है एक पेड़ माँ के नाम” अभियान: जिला पंचायत सीईओ।

“प्रकृति के कर्ज को उतारने का अवसर है एक पेड़ माँ के नाम” अभियान: जिला पंचायत सीईओ।

*जल गंगा संवर्धन अभियान सा जन अभियान बनायेंगे एक पेड़ माँ के नाम अभियान: जिला समन्वयक*

*प्रकृति का संरक्षण बेहद जरूरी : विकासखंड समन्वयक*

*जन अभियान परिषद ने मेहगांव में किया जिला स्तरीय एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*

*जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़े नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों, सोशल इंटर्न एवं छात्रों का हुआ सम्मान, जिला पंचायत सीईओ ने वितरित किए प्रमाण-पत्र*

पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ विकासखंड मेहगांव स्थित शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, संगोष्ठी एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर सिंह चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर रहे। विशिष्ट अतिथि शिवप्रताप सिंह भदौरिया, जिला समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद तथा शशिकांत शर्मा, सचिव भगवंती बाई शिक्षा प्रसार समिति, भिण्ड उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश शर्मा, विकासखंड समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, मेहगांव ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनिल शर्मा ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में परिषद के परामर्शदाता कृष्णा बंसल, रानी शर्मा, जितेंद्र कौरव, नवांकुर संस्था प्रकर्ष फाउंडेशन भिण्ड के कोषाध्यक्ष उमेश गुर्जर, नवांकुर संस्था त्यागी गालव शिक्षा प्रसार समिति, मेहगांव से श्याम सुन्दर त्यागी, नवांकुर संस्था से राकेश , सीएमसीएलडीपी अंतर्गत संचालित छात्र-छात्राएं, ग्राम देवरी, रावतपुरा एवं सेंथरी की प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि वीर सिंह चौहान ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का यह जनआंदोलन पूरे समाज को नई दिशा देगा। जल संरक्षण और वृक्षारोपण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा जनभागीदारी से ही इन अभियानों को स्थायी सफलता मिलेगी।”
उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को विस्तार से बताया तथा संपूर्ण भिंड की जन अभियान परिषद की तारीफ की। उन्होंने कहा मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं बस अपने कार्य को निरंतरता से करें सफलता निश्चित है।
विशिष्ट अतिथि शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद लगातार समाज आधारित विकास एवं जनजागरूकता के कार्यों को जनसहभागिता से आगे बढ़ा रही है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान समाज को प्रकृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगा। प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए, तभी अभियान का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से हरित एवं स्वच्छ भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संगोष्ठी में जल, जंगल और जमीन के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा सामाजिक सहभागिता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिलेभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी के छात्रों, मेंटर्स एवं सोशल इंटर्न का सम्मान भी किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर वीर सिंह चौहान के करकमलों से सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।

a

Related Articles

Back to top button