No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

पराली जलाने के बजाय उसे समुचित रूप से प्रबंधित करें – कलेक्टर।

पराली जलाने के बजाय उसे समुचित रूप से प्रबंधित करें – कलेक्टर।

*ग्राम टुडिला में पराली जलाने से बचाव तथा प्रबंधन के तरीकों पर किसानों से चर्चा की*

कलेक्टर भिण्ड ने आज विकासखंड गोहद के ग्राम टुडिला में किसानों से मुलाकात की और धान की पराली जलाने से बचाव तथा इसके प्रबंधन के तरीकों पर गहन चर्चा की। उन्होंने किसानों को पराली जलाने के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही प्राकृतिक और जैविक खेती के महत्व पर भी जोर दिया। इस मौके पर किसान जगदीश गुर्जर के खेत में जाकर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने किसानों से कहा कि वे पराली जलाने के बजाय उसे समुचित रूप से प्रबंधित करें ताकि पर्यावरण प्रदूषण कम हो और भूमि की उर्वरता बनी रहे। इस मौके पर एसडीएम गोहद, उप संचालक कृषि, तहसीलदार और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गोहद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button