ताजा ख़बरें
फूप पुलिस की सख्त कार्रवाई, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर बालिका को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार।
फूप पुलिस की सख्त कार्रवाई , सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर बालिका को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार।
इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक बालिका को परेशान करने वाले युवक को फूप पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भदाकुर तिराहे से गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। ऐसे मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ असित यादव बेहद सख्त हैं। एसपी व एडिशनल एसपी के निर्देशन एवं एसडीओपी रविंद्र वास्कले के मार्गदर्शन में फूप थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत ने सोशल मीडिया के जरिए बालिकाओं को परेशान करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए, शिकायत मिलते ही फूप पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।




