No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प दिवस के रूप मनाया गया सिंधिया का जन्मदिन।

सेवा संकल्प दिवस के रूप मनाया गया सिंधिया का जन्मदिन।
भिंड : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन गौशाला पर गायों की सेवा कर, मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर पर साधु संतों को स्वल्पाहार के पैकेट एवं गरम वस्त्र बांटे गए एवं जिला अस्पताल पर मरीजों को फल वितरण कर सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।इन कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बाबूजी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बाबूजी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लाखों करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत है एवं सच्चे जननायक है,राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानकर सदैव प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सदैव चंबल संभाग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सदैव युवाओं को बढ़ाने का कार्य किया है,समाज के हर वंचित वर्ग को लाभ दिलाना ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया का लक्ष्य है।
एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि विकास के मसीहा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन हम सब साथियों ने सेवा दिवस के रूप में मनाया।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सदैव ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को एक आधुनिक और विकसित स्वरूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया है और कर रहे हैं,उनकी सक्रिय भागीदारी से इन कार्यों को गति मिली है, खासकर परिवहन, बिजली और शहरी विकास के क्षेत्रों में।
इस अवसर पर अविनाश सिंह भदौरिया,आशीष बौहरे ,सुरेन्द्र गर्ग ,बंटी उपाध्याय,कमलेश गोयल,मनीष सेंगर,महादेव प्रजापति, शानू रजक,विकास तिवारी,भारत जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button