मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के तहत लाभान्वित बालकों से की मुलाकात।

राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सहायक संचालक संचालनालय महिला बाल विकास द्वारा संस्थाओं का किया गया निरीक्षण।
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के तहत लाभान्वित बालकों से की मुलाकात।
संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला भिंड अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के तहत लाभान्वित बालकों से मुलाकात एवं देखरेख एवं संरक्षण की जरुरतमंद बालकों हेतु संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के निरीक्षण के संबंध में राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सहायक संचालक संचालनालय महिला बाल विकास आनंद शिवहरे द्वारा संस्थाओं का निरीक्षण किया एवं बालकों से बात की गई।
जिला भिंड अंतर्गत देखरेख एवं संरक्षण के तहत किशोर न्याय अधिनियम अंतर्गत पंजीकृत श्री गहोई शिक्षा प्रसार समिति बालग्रह का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में 10 बालक उपस्थित मिले। संस्थागत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर बालकों से बात की गई एवं संस्थागत सुधार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
उसके पश्चात राज्य स्तर से आए सहायक संचालक आनंद शिवहरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन तिवारी, बाल संरक्षण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, सामाजिक कार्यकर्ता विनीता मौर्य, नंदिनी खत्री कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा स्पॉन्सरशिप एवं मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा की गई।
विदित है मध्य प्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ऐसे बालक जिनके माता-पिता दोनों नहीं हैं अथवा ऐसे बालक जिनके पिता नहीं है, के संरक्षण के लिए स्पॉन्सरशिप और मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजनाएं संचालित हैं। जिनके तहत हितग्राही को ₹4000 प्रतिमाह के मान से राशि का भुगतान उनकी शिक्षा स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए किया जाता है। जिला अंतर्गत ऐसे 148 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। शासन की मंशा अनुरूप ऐसे ही कुछ बालक और उनके परिजन से मुलाकात की गई। सहायक संचालक श्री शिवहरे द्वारा मुलाकात में बच्चों से उनके कुशलक्षेम जाना गया। भविष्य में क्या बनना चाहते हैं उस पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही उनके परिजनों से बात की गई और न केवल महिला बाल विकास अपितु अन्य विभाग में संचालित योजनाओं से किस प्रकार से उनको लिंक किया जा सकता है उक्त संबंध में भी उपस्थित समस्त स्टाफ के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार करने हेतु कहा गया। साथ ही मिलने वाले सभी बालकों को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए गिफ्ट प्रदान किया गया। जब बालकों से उनके भविष्य को लेकर चर्चा की गई तो बालक ऊर्जावान और भविष्य के प्रति आशावान प्रतीत हुए। उनके द्वारा सभी बालकों को महिला बाल विकास विभाग की ओर से आस्वस्थ किया गया कि यह राशि भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी और योजना की पात्रता के तहत आपको राशि प्रदान की जाती रहेगी। मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग ऐसे बच्चों के साथ है आप ना केवल योजना के हितग्राही हैं अपितु महिला बाल विकास विभाग के परिवार के सदस्य हैं सभी परिवार हैं। उसके पश्चात बाल आशीर्वाद योजना के कुछ हितग्राहियों से उनके घर पर जाकर भी भेंट की गई जहां उनकी कुशलता जानी और वर्तमान में बालकों की शिक्षा सामाजिक स्थिति स्वास्थ्य आदि पर भी चर्चा की गई और उन्हें भी विभाग की ओर से उपहार प्रदान किया गया।




