लहार में सावित्रीबाई जयंती कार्यक्रम में विधायक अंबरीश शर्मा व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हुए शामिल, कुशवाहा समाज की मांगों पर विधायक ने लगाई मोहर।
लहार में सावित्रीबाई जयंती कार्यक्रम में विधायक अंबरीश शर्मा व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हुए शामिल, कुशवाहा समाज की मांगों पर विधायक ने लगाई मोहर।
देशभर में सावित्रीबाई जयंती के अवसर पर जगह-जगह धूम दिखाई दे रही है, भिंड में भी कई जगह कार्यक्रम हो रहे हैं, वही बात करें भिंड जिले के लहार कस्बे की तो साबित्री वाई की जयंती पर विशाल चल समारोह निकाला गया और भाटन लाल के पास एक निजी गार्डन में हुए कार्यक्रम में सावित्रीबाई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें न सिर्फ नमन किया बल्कि लहार विधायक अंबरीश शर्मा गुड्डू ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अन्याय अत्याचार होता है तो महान पुरुष जन्म लेता है और महिलाओं में शिक्षा की अलग जगाने के लिए मां सावित्री बाई का जन्म हुआ और उन्होंने उस समय चली एक गंभीर बीमारी में भी समाज सेवा नहीं छोड़ी देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजकुमार कुशवाहा एवं कुशवाहा समाज ने इस मौके पर विधायक से लहार में अशोक सम्राट चौराहा, महात्मा फुले सामुदायिक भवन, मां सावित्रीबाई पार्क और सावित्रीबाई जयंती पर छुट्टी घोषित करने के लिए विधानसभा में मांग रखने की मांग रखी जिस पर विधायक भरोसा दिलाया कि आपकी मांगों को पूरा करने की बात की और कहा कि वह कुशवाहा समाज के साथ हैं। इस अवसर पर देवेंद्र कुशवाहा, रामू कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा,अखलेश कुशवाहा सहित कुशवाहा समाज, ओबीसी समाज सहित सर्व समाज के लोग, समाज सेवी व पत्रकार मौजूद रहे।
भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




