भिंड में धान, सरसों एवं बाजरा की फसलों को भारी नुकसान,धान की खराब फसल को लेकर कांग्रेसी पहुंचे कलेक्ट्रेट,मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम एडीएम को सोपा ज्ञापन।
भिंड में धान, सरसों एवं बाजरा की फसलों को भारी नुकसान,धान की खराब फसल को लेकर कांग्रेसी पहुंचे कलेक्ट्रेट,मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम एडीएम को सोपा ज्ञापन।
गोहद विधायक, कांग्रेस एवं शहर जिला अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी रहे मौजूद।
बरसात से हुई नष्ट फसलों का पांचों विधानसभा में कांग्रेसियों ने लिया जाएगा।
भिंड जिले में 4 दिनों से हो रही बेमौसम बरसात ने किसानों को तबाह कर दिया है। जिले में गोहद विधानसभा क्षेत्र को धान का कटोरा कहा जाता है जहां धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बेमौसम बरसात से हुई भिंड जिले में फसलों के नुकसान को लेकर गोहद विधायक केशव देसाई, कांग्रेस शहर रामशेष बघेल, शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया सहित कई कांग्रेसियों ने पांचो विधानसभा में हुई बरसात से फसलों के नुकसान का जायजा लिया और धान की नष्ट फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां एडीएम को प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सोपा, और कहा कि सरकार जल्द किसानों की बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दे, उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं करती है तो कांग्रेस सड़कों से लेकर संसद तक बड़ा आंदोलन करेगी।
भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




