No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

शहरवासियों ने भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह टंटी को दी श्रद्धांजलि।

शहरवासियों ने भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह टंटी को दी श्रद्धांजलि।
भिंड : भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह राजावत “टंटी नेताजी” के निधन के उपरांत शहर की धनवंतरी धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन टंटी भैया मित्र मंडल द्वारा किया गया। जिसमें समाजसेवी, साधु संत, युवाओं एवं राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संत कालिदास महाराज,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर,शोभित अग्रवाल,योगेन्द्र सिंह नोनेरा, शिक्षक गगन शर्मा, बसपा नेता दिलीप बौद्ध,रक्षपाल सिंह,संतोष सिंह मसूरी आदि लोगों ने उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विचार व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा में सभी वक्ताओं ने कहा कि टंटी नेताजी गैर राजनीतिक घर से संबंध रखते थे। उन्होंने समाज सेवा एवं विनम्र व्यवहार से अल्प समय में ही राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी।इस अवसर पर भजन मंडली ने भावांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में अन्नू किरार,बंटू भदौरिया,मनीष कुशवाह,अमित जैन, रिशु कुशवाह,अतुल पाठक,दीपेश तोमर,श्याम भरौली,सूरज बरुआ, अवनीश त्रिपाठी,राजीव बरुआ ,आशीष बौहरे आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button