No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

खाद्य सुरक्षा विभाग ने की विशेष अभियान के तहत दूध की सख्त जांच,दो दुग्ध वाहनों एवं एक चिलिंग सेंटर से नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजे।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने की विशेष अभियान के तहत दूध की सख्त जांच,दो दुग्ध वाहनों एवं एक चिलिंग सेंटर से नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजे।

नियंत्रक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश व कलेक्टर भिण्ड के निर्देश पर आज विशेष दूध व दुग्ध पदार्थों की सघन जांच अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर ने लहार रोड पर वाहनों का निरीक्षण कर सख्ती दिखाई। निरीक्षण के दौरान नीलकमल शर्मा के दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी 08 जीए 1514 व सुरेन्द्र दौहरे के वाहन क्रमांक एमपी 30 आर 1939 से मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। साथ ही ऊमरी स्थित मिल्क चिलिंग सेंटर संचालक सुरजीत सिंह यादव के यहाँ से भी मिश्रित दूध का नमूना उठाकर आगे की जांच हेतु भेजा गया। सभी नमूनों को तुरंत सुरक्षित पैक कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बाजार में बिक रहे दूध की शुद्धता सुनिश्चित करना और जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध दूध मिलने पर तुरंत सूचना दें।

a

Related Articles

Back to top button