जिले में लगाए जा रहे हैं नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु कैम्प,दो दिन में किया 137 नवीन आधार तथा 425 आधार अपडेशन का कार्य।

जिले में लगाए जा रहे हैं नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु कैम्प,दो दिन में किया 137 नवीन आधार तथा 425 आधार अपडेशन का कार्य।
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। ताकि नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन के अभाव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से पात्र हितग्राही वंचित न रहें और उन्हें उचित समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी क्रम में दिनांक 14 जनवरी 2026 को भिण्ड जिले की जनपद पंचायत लहार की ग्राम पंचायत असवार में 13 नवीन आधार तथा 09 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत बरोली में 03 नवीन आधार तथा 32 आधार अपडेशन, ग्राम पंचायत खनेता में 20 नवीन आधार तथा 15 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत खेरियातोर में 11 नवीन आधार तथा 19 आधार अपडेशन, ग्राम पंचायत हरदासपुरा में 02 नवीन आधार तथा 23 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत ऊमरी में 05 नवीन आधार तथा 25 आधार अपडेशन, ग्राम पंचायत सिकाहटा में 01 नवीन आधार तथा 19 आधार अपडेशन किये गए। सभी आधार कैंपों में कुल 55 नवीन आधार तथा 142 आधार अपडेशन का कार्य किया गया।
दिनांक 15 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत लहार की ग्राम पंचायत असवार में 01 नवीन आधार तथा 09 आधार अपडेशन, ग्राम पंचायत टोला में 18 नवीन आधार तथा 29 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत रौन की ग्राम पंचायत असनेट में 01 नवीन आधार तथा 20 आधार अपडेशन, ग्राम पंचायत जैतपुरामढ़ी में 04 नवीन आधार तथा 29 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत खेरियातोर 06 नवीन आधार तथा 30 आधार अपडेशन, ग्राम पंचायत गोना हरदासपुरा में 09 नवीन आधार तथा 22 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत ऊमरी में 04 नवीन आधार तथा 42 आधार अपडेशन, ग्राम पंचायत सिकाहटा में 02 नवीन आधार तथा 20 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत कनेरा में 09 नवीन आधार तथा 38 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत खनेता में 13 नवीन आधार तथा 31 आधार अपडेशन, ग्राम पंचायत बरोली में 15 नवीन आधार तथा 13 आधार अपडेशन का कार्य किया गया। सभी कैंपों में कुल 82 नवीन आधार तथा 283 आधार अपडेशन का कार्य किया गया।




