No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना देहात भिण्ड पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी पर 5 हजार रूपये का घोषित था ईनाम।

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना देहात भिण्ड पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार।

आरोपी पर 5 हजार रूपये का घोषित था ईनाम।

पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी. शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में जिला भिण्ड में सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों की धरपकड हेतु टीम गठित की गयी।

दिनांक 09/09/25 व 10.09.25 की रात्रि ग्राम मुख्तयार सिंह का पुरा कचौंगरा में 7 आरोपीगणों ने मिलकर फरियादी के मकान के पीछे से रोशनदान तोडकर मकान से सोने चांदी के जेवरात समेत करीब 37 लाख रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना के संबंध में थाना देहात भिण्ड में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गयी। पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकि एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से कार्यवाही करते हुए पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 27 लाख रूपये का मसरूका बरामद किया जा चुका है। प्रकरण में फरार चल रहे सातवें आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा आरोपी के ऊपर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में थाना देहात भिण्ड पुलिस को आरोपी के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी को उसके गांव गिदावली मेहगांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

सराहनीय भूमिका निरी शिवप्रताप राजावत थाना प्रभारी देहात, उनि विजय शिवहरे, प्रआर गुरुदास सोही, आर कमल तोमर, सुमित शर्मा, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अजीत सिकरवार, भूपेन्द्र तोमर, सुमित तोमर, फिरोज खान, अवधेश चौहान, राहुल यादव सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button