भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर राजमाता को दी पुष्पांजलि।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर राजमाता को दी पुष्पांजलि।
भिंड : भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर आनन्द धाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर आनन्द धाम में निवासरत वृद्धजनों को अल्पाहार,फल एवं बिस्किट के पैकेट का वितरण किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि राजमाता के बताए रास्ते पर हमें चलने की कोशिश करना चाहिए। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म समझा।राजमाता सरलता,सहजता एवं संवेदनशीलता की त्रिवेणी थी। उन्होंने पूरा जीवन समाज व देश की सेवा के लिए समर्पित किया।
एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजमाता के कृतित्व और व्यक्तित्व के अलावा भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक राजमाता के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।राजमाता का हमारे जिले के लोगों से विशेष स्नेह था और उन्होंने कार्यकर्ताओं को मां के रूप में स्नेह दिया, जिससे संगठन की मजबूती को बढ़ावा मिला।
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता सुनील दुबे,रविन्द्र सिंह नरवरिया,जिला मंत्री तरुण शर्मा,जिला कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ जैन,मंडल उपाध्यक्ष राकेश जैन,सुरेन्द्र गर्ग,राजेश कुमार,कमलेश सिंह, महादेव सिंह,नारायण हरि ,सोनू कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




