रंगपंचमी पर भाजपा नेता धर्मेंद्र उर्फ टंटी राजावत के द्वारा ढोंचरा में होली मिलन एवं फाग उत्सव कार्यक्रम ।

रंगपंचमी पर भाजपा नेता धर्मेंद्र उर्फ टंटी राजावत के द्वारा ढोंचरा में होली मिलन एवं फाग उत्सव कार्यक्रम ।
भिंड जिले में रंगपंचमी के अवसर जगह-जगह होली मिलन समारोह व फाग उत्सव की धूम दिखाई दे रही है, वहीं जिले के ढोंचरा गांव में भी होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत ने कराया। जंहा फाग उत्सव पर अमीर, गुलाल व फूलों से होली खेली गई इसके अलावा फाग का आयोजन कराया गया, फाग को गाने वह सुनने के लिए कई लोग पहुंचे। यहां पर बता दें कि भिंड जिले की होली फाग के बिना अधूरी है मगर युवा पीढ़ी फाग को नहीं समझती है इसलिए फाग धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है जिसको लेकर भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि युवाओं को विलुप्त होती परंपरा को जीवित रखने के लिए फाग उत्सव में भाग लेने के साथ-साथ उसे सीखना जरूरी है। फाग उत्सव में कई भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं दूर दराज अंचल से कई लोग आए और फाग का आनंद लिया।
इस फाग उत्सव कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय देपुरिया, बसपा नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन, महेंद्र कुशवाहा, सुल्तान सिंह नरवरिया, कौशलेंद्र सिंह राजावत, अंकित शुक्ला, गिर्राज शर्मा, राकेश जैन, शिवेंद्र शुक्ल आदि लोग सम्मिलित हुए।