गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन किया गया।
गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन किया गया।
*कम्युनिटी हॉल मेला ग्राउंड के पास भिण्ड में हुआ कार्यक्रम आयोजित*
*जिला जनसंपर्क कार्यालय भिण्ड के माध्यम से विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया*
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की संध्या पर कम्युनिटी हॉल मेला ग्राउंड के पास भिण्ड में लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।
भारत पर्व के अवसर पर राष्ट्र को समर्पित समवेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें संस्कृति विभाग द्वारा तय कलाकार राजकुमार अशोकनगर एवं उनके साथियों द्वारा लोकनृत्य (ढ़िमरयाई) और पियूष तांबे ग्वालियर एवं उनके साथियों द्वारा देशभक्ति एवं लोकगायन प्रस्तुत किया गया।
लोकतंत्र का लोक उत्सव अंतर्गत आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में ‘‘वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर’’ चित्र प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी किया गया।
गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2026 की संध्या बेला पर भारत पर्व के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय भिण्ड के माध्यम से “अभ्युदय मध्यप्रदेश” विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
जिला जनसपंर्क कार्यालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का आम नागरिकों ने अवलोकन कर शासन की जनहितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।




