No Slide Found In Slider.
राज्य

प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल 28 जनवरी को जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे।

प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल 28 जनवरी को जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे।
*प्रभारी मंत्री गोहद, मेहगांव एवं भिण्ड में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे*
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल 28 जनवरी 2026 बुधवार को प्रातः9.30 बजे ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः10.10 बजे श्री रघुनाथ जी मंदिर विजयराम धाम खनेता जिला भिण्ड आएंगे एवं दर्शन तथा पूजन करने के बाद श्रीधाम मठाधीश्वर जगदगुरू रामानुजाचार्य श्री स्वामी राघवाचार्य महाराज जी से भेंट करने के पश्चात कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः11 बजे मेहगांव आगमन एवं कंचन पिन्टू राठौर अध्यक्ष नगर परिषद मेहगांव के निवास, प्रातः11.35 बजे मेहगांव सर्किट हाउस में कार्यकताओं एवं आमजनों से भेंट, दोपहर 12.05 बजे रामलीला मैदान मेहगांव में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण के सम्मेलन में शामिल होंगे।
प्रभारी मंत्री दोपहर 01.25  बजे रामलीला मैदान मेहगांव से प्रस्थान कर दोपहर 01.30 बजे भिण्ड आएंगे एवं अरूण सोनी व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक के निवास पहुंचेंगे, उसके बाद दोपहर 02.50 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय भिण्ड में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से भेंट करने के उपरांत अपरान्ह 03.35 बजे मेहगांव सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल अपरान्ह 4 बजे मेहगांव सर्किट हाउस से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 04.05 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय भिण्ड में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद सायं 05.05 बजे सर्किट हाउस भिण्ड पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम भिण्ड में ही करेंगे।

a

Related Articles

Back to top button