No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिण्ड जिला अन्तर्गत संचालित किये जा रहे हैं आधार पंजीयन कैंप।

भिण्ड जिला अन्तर्गत संचालित किये जा रहे हैं आधार पंजीयन कैंप।

*आधार पंजीयन/संशोधन से वंचित नागरिक कैंपों में पहुंचकर कराएं निराकरण*

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार भिण्ड जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों एवं अन्य आधार पंजीयन/संशोधन से वंचित नागरिकों की सुविधा हेतु आधार पंजीयन एवं अद्यतन हेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर द्वारा समस्त एसडीएम, नगरीय निकाय सीएमओ एवं सीईओ जनपद को निर्देशित किया गया है कि उक्त कैंपों में ज्यादा से ज्यादा आधार पंजीयन/संशोधन से वंचित नागरिकों का निराकरण कराएं।
दिनांक 14 फरवरी 2026 तक जिले की विभिन्‍न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु केम्‍प आयोजित किये जायेंगे, जिसमें जनपद पंचायत लहार की ग्राम पंचायत बड़ोखरी में दिनांक 28.01.2026 को, ग्राम पंचायत जलालपुरा में दिनांक 29.1.2026 से 30.1.2026 तक, ग्राम पंचायत अमाहा में दिनांक 31.1.2026 से 02.02.2026 तक, ग्राम पंचायत देवरीकलां में दिनांक 03.02.2026 से 04.02.2026 तक, ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा में दिनांक 05.02.2026 से 06.02.2026 तक, ग्राम पंचायत धर्मपुरा में दिनांक 07.02.2026 से 09.02.2026 तक, जनपद पंचायत भिण्‍ड की ग्राम पंचायत मानपुरा में दिनांक 28.01.2026 से 29.01.2026 तक, ग्राम पंचायत बबेडी में दिनांक 28.01.2026 से 29.01.2026 तक, ग्राम पंचायत बाराकला में दिनांक 30.01.2026 से 31.01.2026 तक, जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत उदोतगढ़ में दिनांक 28.01.2026 से 30.01.2026 तक, ग्राम पंचायत चौम्हो में दिनांक 31.01.2026 से 03.02.2026 तक, ग्राम पंचायत अहरौलीकाली में दिनांक 04.02.2026 से 06.02.2026 तक, ग्राम पंचायत खड़ीत में दिनांक 09.02.2026 से 11.02.2026 तक, ग्राम पंचायत शुक्लपुरा में दिनांक 12.02.2026 से 14.02.2026 तक, जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत मोरोली में दिनांक 28.01.2026 को, ग्राम पंचायत मेघपुरा में दिनांक 29.01.2026 से 30.01.2026 तक, ग्राम पंचायत गढ़ी में दिनांक 31.01.2026 से 01.02.2026 तक, जनपद पंचायत रौन की ग्राम पंचायत पचौखरा में दिनांक 28.01.2026 से 29.01.2026 तक, ग्राम पंचायत बसन्तपुरा में दिनांक 28.01.2026 से 29.01.2026 तक, ग्राम पंचायत पुराभीमनगर में दिनांक 30.01.2026 से 02.02.2026 तक, ग्राम पंचायत नौधा में दिनांक 30.01.2026 से 02.02.2026 तक, ग्राम पंचायत मेंहदा में दिनांक 03.02.2026 से 05.02.2026 तक, ग्राम पंचायत निवसाई में दिनांक 03.02.2026 से 05.02.2026 तक, ग्राम पंचायत मानगढ़ में दिनांक 06.02.2026 से 09.02.2026 तक, ग्राम पंचायत इन्दुर्खी में दिनांक 06.02.2026 से 09.02.2026 तक केम्‍प आयोजित किया जायेगा।

a

Related Articles

Back to top button