प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे का नामांकन सत्र शिरोमणि गुरु रविदास के नाम से करेंगे यह ऐतिहासिक -अभिनंदनीय है- लाल सिंह आर्य।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे का नामांकन सत्र शिरोमणि गुरु रविदास के नाम से करेंगे यह ऐतिहासिक -अभिनंदनीय है- लाल सिंह आर्य।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य हृदय से आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संतों का सम्मान के साथ उनके विचारों को आगे बढ़ने का कार्य किया।
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का संकल्प सबका विकास इस मूल मंत्र पर राष्ट्रीय संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों का सम्मान करते हुए आदमपुर (पंजाब) हवाई अड्डे का नामकरण “संत शिरोमणि पूज्य गुरु रविदास जी” के नाम पर करेगे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने,धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी का यह ऐतिहासिक निर्णय अभिनंदनीय है, पूरे देश का रविदसिया समाज और संत रविदास जी को मानने वाले भक्त अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा है। आपका हृदय से बहुत बहुत आभार।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की राष्ट्रीय संत शिरोमणि रविदास जी के नाम से हवाई अड्डे का नाम रखना यह उनकी सोच संतो के सम्मान के प्रति रही है जिन्होंने संत रविदास जी के विचार और उनके सिद्धांत समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर सम्मान दिलाने का कार्य किया है। संतों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में ही देखने को मिलता है।
(अजय कुमार शर्मा पुरोहित) भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी भिण्ड मध्य प्रदेश।




