No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर ने अटेर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण, कनेरा में मुक्तिधाम को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने हेतु एसडीएम अटेर को किया निर्देशित।

कलेक्टर ने अटेर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण, कनेरा में मुक्तिधाम को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने हेतु एसडीएम अटेर को किया निर्देशित।

कलेक्‍टर भिण्ड द्वारा आज ग्राम कनेरा में चम्‍बल नदी पर कनेरा सिंचाई परियोजना अंतर्गत इंटेकवेल का निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड एवं एसडीएम अटेर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर द्वारा ग्राम कनेरा, कछपुरा, चौम्‍हों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत में संचालित योजनाओं जैसे 70 वर्ष से अधिक आयु के आयुष्‍मान कार्ड, समग्र ई-केवायसी, राजस्‍व विभाग अंतर्गत फार्मर रजिस्‍ट्री की जानकारी मौके पर ग्रामीणजन व उपस्थित कर्मचारियों पटवारी, पंचायत सचिव एवं ए.एन.एम. से ली गई तथा संबंधित कर्मचारियों को सभी पात्र हितग्राहियों के पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण जन द्वारा बताई गई आम रास्ते सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण तथा ग्राम पंचायत कछपुरा में निर्मित हो रहे नवीन पंचायत भवन को 26 जनवरी तक पूर्ण कराये जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड तथा ग्राम कनेरा में मुक्तिधाम को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने हेतु एसडीएम अटेर एवं आधार संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक भिण्ड को निर्देशित किया गया एवं निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये चौम्‍हों पटवारी अरविन्‍द चौरसिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने हेतु एसडीएम अटेर को निर्देशित किया गया तथा ग्राम चौम्‍हों में बन रहे नवीन उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र को शीघ्र पूर्ण एवं आवश्यक सुधार किये जाने तथा नवीन सी.एम.राईज भवन को शीघ्र हैण्डओवर किए जाने हेतु संबंधित विभाग प्रमुख को निर्देशित किया गया। कनेरा में तालाब के जीर्णोद्धार करने के लिये सीईओ जिला पंचायत भिण्ड को निर्देशित किया गया।

a

Related Articles

Back to top button