No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

रतन ज्योति नेत्रालय द्वारा, रक्षपाल सिंह कुशवाह के सहयोग से लगाया जा रहा निःशुल्क नेत्र शिविर।

रतन ज्योति नेत्रालय द्वारा, रक्षपाल सिंह कुशवाह के सहयोग से लगाया जा रहा निःशुल्क नेत्र शिविर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
इस शिविर के माध्यम से चयनित मरीजों का ऑपरेशन रतन ज्योति हॉस्पिटल, ग्वालियर में किया जाएगा, जहाँ फ्री लेंस प्रत्यारोपण, साथ ही मरीज के लिए रहने और खाने की निःशुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
🩺 शिविर की मुख्य विशेषताएँ:
✅ निःशुल्क नेत्र जांच
✅ जरूरतमंदों को फ्री चश्मा वितरण
✅ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श
✅ चयनित मरीजों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन व लेंस
✅ ग्रामीणों के लिए सुलभ एवं पूर्णतः निःशुल्क सेवा
ग्वालियर स्थित रतन ज्योति नेत्रालय लंबे समय से सामाजिक सहयोग के माध्यम से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहा है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा मिल सके।
📍 16 फरवरी दिन सोमवार सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक भिण्ड ग्राम नया गांव बस स्टैंड पर पहुंचकर सभी ग्रामवासी इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवारजनों, विशेषकर बुजुर्गों को भी साथ लाएं।

a

Related Articles

Back to top button