संकल्प से समाधान अभियान बना त्वरित सेवा का प्रतीक।

संकल्प से समाधान अभियान बना त्वरित सेवा का प्रतीक।
भिण्ड जिले की जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत मेहदौली में आयोजित खण्ड स्तरीय संकल्प से समाधान अभियान शिविर ने एक बार फिर अपनी सफलता सिद्ध की। श्री रघुवीर पुत्र श्री राम रतन कुशवाहा ने शिविर में आवेदन दिया कि उनकी खाद्यान्न पात्रता पर्ची में परिवार के सदस्यों के नाम नहीं जुड़े। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव श्री नवनीत शर्मा ने कनिष्ठ आपूर्ति नियंत्रक श्री तोमर को तत्काल जांच के निर्देश दिए। परिणामस्वरूप शिविर के दौरान ही पर्ची में नाम जोड़ दिए गए।
यह त्वरित निराकरण अभियान की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। मुख्यमंत्री जी की इस पहल से ग्रामीणों की समस्याएं स्थानीय स्तर पर ही हल हो रही हैं। खाद्यान्न योजना में नाम जोड़ना सुनिश्चित करता है कि कोई परिवार वंचित न रहे। संकल्प से समाधान अभियान विकास की नई गति साबित हो रहा है।




