No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

होली पर पुलिस की सतर्कता, वारदात की साजिश नाकाम, देहात पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित दबोचा।

होली पर पुलिस की सतर्कता, वारदात की साजिश नाकाम, देहात पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित दबोचा।

एक देशी कटटा व एक जिन्दा राउण्ड बरामद।

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में होली के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द करते हुये थाना क्षेत्र में अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार कार्यवाही जारी है। थाना क्षेत्र में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जाकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है । इसी तारतम्य में दिनांक 04.03.26 को रात्रि करीब 09 बजे बीटीआई स्कूल के अन्दर एक व्यक्ति कोई अप्रिय घटना घटित करने की नियत से एक 315 बोर का देशी कटटा व एक जिन्दा राउण्ड लिये हुये बैठा हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा आरोपी की घेराबन्दी कर उसे कटटा व राउण्ड के साथ पकड लिया गया। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को उपलब्ध हुये अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है।

सराहनीय कार्य निरी मुकेश शाक्य थाना प्रभारी देहात उनि नागेश शर्मा, प्रआर गुरुदास सोही, आर अजय सगर पंकज जयंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button