No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सम्मान के साथ-साथ स्वाभिमान से जीना सीख रहीं महिलाएं : जिला समन्वयक।

सम्मान के साथ-साथ स्वाभिमान से जीना सीख रहीं महिलाएं : जिला समन्वयक।

हमारे देश में सदैव महिलाओं को सम्मान मिला है या शाश्वत सत्य है सम्मान और स्वाभिमान के साथ आज की महिला यदि जीना सीख जाए तो राष्ट्र की उन्नति निश्चित है उक्त बात जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कही। वह महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। इस अवसर पर समस्त मेंटर, नवजीवन से अतुलकांत शर्मा सहित एम एस डब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू के छात्र, कई समाजसेवी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मेंटर नीरज शर्मा ने किया आभार प्रदर्शन मेंटर सरिता चौहान ने किया।
शासकीय पीएम श्री एमजेएस कॉलेज महाविद्यालय में बोलते हुए जिला समन्वयक ने कहा कि महिला सदैव से परिवार का अभिन्न हिस्सा रही है इस बात को स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है। आज की महिलाओं को समय को ध्यान रखते हुए आचरण करना चाहिए और जिससे समाज परिवार और देश का भला हो वह कार्य व्यवहार में लाना चाहिए। जिला समन्वयक ने कहा कि आधी आबादी आपकी है और यदि आपका योगदान सक्रिय नहीं रहा तो निश्चित रूप से समाज गर्त में चला जाएगा। आप इस समाज की रीड की हड्डी हैं। अतः गरिमा और स्वच्छता के साथ अपने जीवन का निर्वहन करते हुए लक्ष्यों की प्राप्ति करें। समिति के प्रतिनिधि अतुलकांत शर्मा ने कहा कि आज का दिवस बहुत पावन दिवस है। परंपरा है आज के दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की मगर हमारे देश में सदैव भी महिलाओं का सम्मान होता आया है और निरंतर होता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन मेंटर नीरज शर्मा ने किया आभार प्रदर्शन मेंटर सरिता चौहान ने किया।

a

Related Articles

Back to top button