भिंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आनंद धाम में पुष्पांजलि अर्पित कर किया श्रद्धासुमन अर्पण, वृद्धजनों को फल वितरित
भिंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय जननेता कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आनंद धाम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके साथ ही आनंद धाम में निवासरत वृद्धजनों को फल वितरित किए गए और उनके साथ समय बिताकर माधवराव सिंधिया जी की स्मृतियों को याद किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ ने कहा कि माधवराव सिंधिया जी का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सरलता और विकास के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने कार्यों और जनसेवा के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना हम सभी के लिए श्रद्धा और प्रेरणा का अवसर है।
इस अवसर पर भाजपा नेता रविंद्र नरवरिया,सिद्धार्थ जैन,विकास शर्मा ,अतुल रमेश पाठक,महेंद्र सिंह कुशवाह,हरिकिशन शर्मा ,कैलाश वर्मा,अशोक सिंह कुशवाहा,कमलेश गोयल ,नीरज गोयल,महादेव प्रजापति,पप्पू ओझा,करण कटारे,केशव लाल सिंह कुशवाहा, संजू जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




