No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

स्व-सहायता समूह सदस्यों के साथ बैठक आयोजित।

स्व-सहायता समूह सदस्यों के साथ बैठक आयोजित। जोयत्री राय (एम.एस.) स्टेट लीड एण्ड पॉलिसी स्पेशलिस्ट यू.एन. बूमैन भोपाल और जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया के द्वारा स्व-सहायता समूह सदस्यों के साथ जिला पंचायत कार्यालय भिण्ड में बैठक कर संवाद स्थापित किया, जिसमें स्व-सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। भिण्ड जिले में 06 विकासखण्ड की 110 महिलाओं के द्वारा भाग लिया गया। जोयत्री राय के द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, बाल अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कामना सिंह के द्वारा बताया गया कि महीने में एक बार महिलाओं के लिये पंचायत भवन में पिंक डे के अवसर पर सभी ग्राम पंचायत की महिलाएं समूह से जुड़ी महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि को एकत्रित कर आपसी अनुभव एक-दूसरे को शेयर करेंगी ताकि महिलाओं को पंचायतों में होने वाली ग्राम सभा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके उसके पश्चात् दोनों अतिथियों के द्वारा जनपद पंचायत भिण्ड में संचालित लोक अधिकार केन्द्र का निरीक्षण किया और समता सखी एवं समता समन्वयक से लोक अधिकार पर आने वाली शिकायतों की जानकारी ली और उन्हें कार्य करने में होने वाली परेशानियों के बारे में जाना।अमृतलाल सिंह के द्वारा जनपद पंचायत भिण्ड में संचालित सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मंच का संचालन ममता शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जयप्रकाश बरूआ जिला प्रबंधक कौशल, रेखा शुक्ला, पम्मी जादौन, पिंकी तिवारी, क्रांति आदि स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

a

Related Articles

Back to top button