No Slide Found In Slider.
देशधर्म

हिन्दू नववर्ष को लेकर सगरा ताल मंदिर पर हुआ भव्य आयोजन,महामंडलेश्वर मोहनानंद जी व कुंजबिहारी सहित कई संत हुए शामिल।

हिन्दू नववर्ष को लेकर सगरा ताल मंदिर पर हुआ भव्य आयोजन,महामंडलेश्वर मोहनानंद जी व कुंजबिहारी सहित कई संत हुए शामिल।

देशभर में हिंदू नव वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं कछवाह घार समिति के द्वारा भी हिंदू नववर्ष (गुड़ी पड़वा) बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महामंडलेश्वर मोहनानंद जी महाराज, संत कुंजबिहारी दास जमवाय माता मंदिर ,अध्यक्ष गोविंद राजावत, संचालक मुनेश राजावत, कुलदीप राजावत सहित सभी लोगों ने सगरा ताल मंदिर पर राम जानकी दरबार की पूजा अर्चना की, जिसके बाद समिति द्वारा संतों का स्वागत किया गया। बारी बारी से सभी वक्ताओं ने हिंदू नव वर्ष को लेकर शुभकामनाओं के साथ अपने विचार व्यक्त किया और कहा कि आज के बच्चे अंग्रेजी नव वर्ष मनाते हैं यह हम सब का फर्ज है कि उन्हें हिंदू नव वर्ष एवं सनातन के बारे में जानकारी कि हिंदू नव वर्ष के दिन अपने-अपने घरों पर ध्वजा लहराए, बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लें, नए कपड़े पहने, अच्छे भोजन बनवाएं और शाम को अपने-अपने घरों पर दीप प्रज्वलित करें। कार्यक्रम के पश्चात संत समाज एवं मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया और भंडारे का आयोजन भी किया गया, इस अवसर पर संत समाज एवं समिति के पदाधिकारी के अलावा ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button