जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 24 मार्च से 01 अप्रैल तक।

जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 24 मार्च से 01 अप्रैल तक।
जिला जनगणना अधिकारी/अपर कलेक्टर भिण्ड ने समस्त फील्ड ट्रेनर्स जनगणना-2027 (प्रथम चरण) भिण्ड को निर्देशित कर कहा है कि म०प्र० में भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एक मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक 30 दिवस की अवधि में किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु चयनित फील्ड ट्रेनरों को जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। इन प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स द्वारा चार्ज स्तर पर प्रगणक एवं पर्यवक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जिसमें दिनांक 24, 25, 26 मार्च 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई) भिण्ड में प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक समस्त ग्रामीण चार्ज के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण छोड़कर) तथा दिनांक 30, 31 मार्च एवं 01 अप्रैल 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई) भिण्ड में प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक समस्त नगरीय चार्ज के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण सहित) को प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा।
अतः उक्त दिनांकों में निर्धारित स्थान एवं समय पर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी फील्ड ट्रेनर्स अनुपस्थित नहीं रहेगा। उपरोक्तानुसार सभी फील्ड ट्रेनर्स निर्देशानुसार पालन किया जाना सुनिश्चित करें।




