चेत्र नवरात्रि के पांचवें दिन जवारे की झांकी देखने व मंदिरों में मां के दर्शनों के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़।

चेत्र नवरात्रि के पांचवें दिन जवारे की झांकी देखने व मंदिरों में मां के दर्शनों के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़।
भिंड जिले में इन दिनों चारों ओर चेत्र नवरात्रि की धूम दिखाई दे रही है। जिले के सुप्रसिद्ध पावई वाली मां, संतोषी माता मंदिर भिंड, कालका मंदिर बघेली बहादुरपुरा सहित कई मंदिरों में भागवत कथा,अखंड रामायण पाठ जैसे कई कार्यक्रम हो रहे हैं।छेत्र नवरात्रि के पांचवे दिन मंदिरों में झांकी के आयोजन भी किए गए, वहीं भिंड जिले की करीब एक हजार वर्ष पुरानी प्राचीन बेरिहाई माता जोकि लहरौली और बीसलपुरा के बीच हार में विराजीं हैं, मंदिर के पुजारी उमेशानंद महाराज ने बताया कि यहां मान्यता है कि मां की परिक्रमा मात्र से ही हर मनोकामना पूरी होती हैं। बेरिहाई माता मंदिर लहरौली पर भी चेत्र नवरात्रि में भक्तों के द्धारा जवारे बोए गए हैं एवं मंदिर को भी लाइटों और फूल पताकों से सजाया गया है। मंदिर पर पांचवें दिन मां झांकी एवं जवारे को देखने के लिए सेंकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचें, इसी प्रकार भिंड जिले की सभी मां के मंदिरों में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भक्तों का तांता लगा हुआ है।




