क्रॉप्टन फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर भागने वाले आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

क्रॉप्टन फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर भागने वाले आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया से दिनांक 11 मार्च को फरियादी ने मालनपुर थाने में रिपोर्ट की, कि दिनांक11 मार्च की रात्रि की बात है अज्ञात तीन व्यक्ति अपने अपने मुहबांध कर एक मोटरसायकल पर बैठकर आये और गार्ड रूम की खिडकी के बाहर से हथियार से जान से मारने की नियत से गार्ड रूम में कुर्सी पर बैठे माजिद अली को गोली मारी जो माजीद अली के सिर में पीछे की तरफ लगी जिस पर से थाना मालनपुर पर अप.क्र. 31/2026 धारा 109(1), 3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान चार आरोपीगण के द्वारा घटना कारित करना पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक भिण्ड डा. असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिण्ड संजीव कुमार पाठक के द्वारा गंभीर अपराध के फरार आरोपीगण की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के पालन में महेन्द्र गौतम अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग गोहद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मालनपुर प्रदीप कुमार सोनी द्वारा अलग अलग पुलिस टीमें बनाकर फरार आरोपीगण की पतारसी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी। मुखबिर की सूचना पर से दिनांक 29.03.2026 को दबिश देकर क्रॉप्टन फैक्ट्री के पास से घटना के मुख्य दो आरोपीगण को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की तो आरोपीगण द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में निरी. प्रदीप कुमार सोनी थाना प्रभारी थाना मालनपुर, निरी. आशुतोष शर्मा, उनि बलबंत सिंह यादव, सउनि अब्दुल शमीम खान, प्र.आर. 331 जितेन्द्र यादव, प्र.आर. 1142 जितेन्द्र गुर्जर, प्र.आर. 220 दीपेन्द्र राठौर, आर. 751 दीपक शर्मा, आर. 320 संजीव श्रीवास, आर. 774 संजय राठौर, आर. 567 कुलदीप, आर. 364 सोहन लाल, आर. 49 प्रदीप यादव, आर. 724 मनीष मांझी एवं साइबर सेल की टीम सउनि सत्यवीर सिंह, प्र.आर, महेश प्र.आर. आनंद दीक्षित, आर. राहुल यादव का सराहनीय योगदान रहा।




