No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

अंधे कत्ल का पर्दाफाश,पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या।थाना अटेर पुलिस को मिली बडी सफलता।

अंधे कत्ल का पर्दाफाश,पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या।थाना अटेर पुलिस को मिली बडी सफलता।

48 घण्टें में हुआ अन्धे कत्ल का खुलाशा ।

पहले पत्नि ने बताई पूछताछ में झूठी लूट की कहानी।

मनोवैज्ञानिक पूछताछ में हुआ घटना का खुलाशा।

पत्नि तथा प्रेमी आपस में करते थे व्हाट्सएप कॉलिंग।

प्रेम प्रसंग के चलते संगी वहन के देवर के साथ रची थी हत्या की साजिश।

पत्नि व प्रेमी दोनो को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के खुलाशा पर 10,000 रुपये का ईनाम था घोषित ।

दरअसल दिनांक 8 अप्रैल को फरियादी पत्नि द्वारा बताया गया कि वह अपने पति तथा बच्ची के साथ अपने मायके जामना से मोटर सायकिल से अपने घर खरिका लौट रहे थे तभी करीबन रिदौली खरिका रोड पर ग्राम रमटा वाली पुलिया के पास पहुंची तो मेरे हाथ से बैग छूट गया था मैने अपने पति को गाडी रोककर बैग उठाने के लिए कहा, वैसे ही मेरे पीछे से मोटर सायकिल से आ रहे दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी, उक्त रिपोर्ट पर से थाना अटेर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव द्वारा मामले को गम्भीरता से लिया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अटेर रविन्द्र वास्कले के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम थाना प्रभारी अटेर छत्रपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में गठित की गई थी उक्त पुलिस टीम द्वारा अन्धे कत्ल का पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।उक्त अपराध की विवेचना में आए तत्थों के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा अपराध की विवेचना की गई जिसमें घटना स्थल का वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल टीम द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्यों एकत्रित किए। भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्य एवं साक्षियों के मनोवैज्ञानिक रुप से पूछताछ तथा मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त आरोपियों को चिन्हित किया गया।उक्त पूछताछ में मृतक की पत्नि के प्रेमी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो प्रेमी द्वारा बताया कि मृतक की पत्नि के साथ दोस्ती थी और मैं उसे अपनाना चाहता था इसलिए सुनियोजित तरीके से मैंने अपने साथी से मिलकर उक्त घटना को अन्जाम देना स्वीकार किया गया।उक्त सम्बन्ध में दो आरोपी पत्नि तथा उसका प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रेमी का साथी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तार हेतु पुलिस टीम प्रयास कर रही है।घटना स्थल से 12 बोर का खाली कारतूस आरोपी की निशादेही से घटना में प्रयुक्त विना नम्बर की मोटर सायकिल व 12 बोर का देशी कट्टा व मोबाईल जप्त किया गया है।

a

Related Articles

Back to top button