No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

अवैध शराब दुकान पर एसडीएम की जोरदार करवाई, लहार तहसील क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा अवैध बिक्री केंद्र सक्रिय। 

अवैध शराब दुकान पर एसडीएम की जोरदार करवाई, लहार तहसील क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा अवैध बिक्री केंद्र सक्रिय।

एसडीएम लहार विजय सिंह यादव को लगातार सूचना मिल रही थी कि शराब के पंजीकृत दुकानदारों के अलावा अवैध शराब कारोबारीओं के द्वारा लगातार क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध डाला रखवाकर धड़ल्ले से से अंग्रेजी एवं देसी शराब की विक्री की जा रही है इस सूचना पर एसडीम लहार ने लगभग एक सप्ताह पूर्व भी आबकारी एवं राजस्व अमले को कार्रवाई के लिए भेजा था तात्कालिक शायद अवैध विक्रेताओं को जानकारी लग गई जिससे टीम कार्रवाई नहीं कर सकी

*18.9 लीटर देशी विदेशी शराब हुई जप्त एवं डाले को एसडीएम ने मौके पर ही जेसीबी से तुड़वाया*

शाम को लगभग 6:15 पर एसडीएम तहसीलदार दीपक शुक्ला के साथ वहां राजस्व अमले को लेकर मौके पर पहुंचे अवैध शराब बिक्रिय स्थल के आसपास दो से तीन शराबी भी शराब का सेवन करते हुए दिखे जो गाड़ी को देखकर भाग गए मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने पुलिस टीम एवं आबकारी टीम को बुलवाया, एसडीएम के आदेश पर थाना प्रभारी शिव सिंह यादव के निर्देशन में पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा आबकारी टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 31 क्वार्टर अंग्रेजी के एवं 74 क्वार्टर देसी दारू के जप्त किए गए. एवं कार्यवाही पंचनामा बनाया गया इसके बाद एसडीम ने लहार नगर पालिका से जेसीबी को बुलवाकर अवैध डाले को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया

a

Related Articles

Back to top button