भिंड के बेटे का विश्व पटल पर धमाका: स्टैनफोर्ड के ‘कोड इन प्लेस 2026’ में चयन।

भिंड के बेटे का विश्व पटल पर धमाका: स्टैनफोर्ड के ‘कोड इन प्लेस 2026’ में चयन।
ग्वालियर/टेकनपुर। प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है भिंड जिले के होनहार छात्र आदित्य आदि श्रीवास्तव वर्तमान में रुस्तमजी प्रौद्योगिकी संस्थान, टेकनपुर (बीएसएफ अकादमी) में बीटेक प्रथम वर्ष, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के छात्र हैं। कॉलेज प्रबंधन ने श्रीवास्तव को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। आदित्य का चयन विश्व प्रसिद्ध स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया द्वारा आयोजित “कोड इन प्लेस 2026” कार्यक्रम में हुआ है।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए दुनिया भर से 66,000 से अधिक आवेदन आए थे, जिनमें आदित्य का चयन होना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उन्हें आधिकारिक निमंत्रण भेजते हुए स्टैनफोर्ड के प्राध्यापक Chris Piech और Mehran Sahami ने उनकी प्रतिभा की सराहना एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।
गौरतलब है कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी केलिफोर्निया विश्व की शीर्ष 5 विश्वविद्यालयों में लगातार शामिल रहती है, जिससे इस सफलता का महत्व और बढ़ जाता है। आदित्य, जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुनील श्रीवास्तव के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों का आशीर्वाद व मित्रों ने सहयोग दिया है।
यह उपलब्धि साबित करती है कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने साकार किए जा सकते हैं।




