No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु उडन दस्ते का गठन।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु उडन दस्ते का गठन।

कलेक्टर भिण्ड ने मप्र लोकसेवा आयोग इंदौर द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2026 को दो सत्रों में (प्रथम सत्र 10:00 से 12:00 एवं द्वितीय सत्र 02:15 से 04:15 बजे तक) आयोजित होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु उडन दस्ते का गठन किया है।
जिसमें परीक्षा केन्द्र 24/1-शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्रं.-1 लश्कर रोड भिण्ड, 24/2 शा.एम.जे.एस. महावि. भिण्ड, 24/3 शा. एम.एल.बी गर्ल्स स्कूल वनखण्डेश्वर रोड भिण्ड, 24/4 आई.पी.एस. अकेडमी कीरतपुरा बाई पास रोड भिण्ड, 24/5 पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड म.प्र., 24/6 जैन कॉलेज बाटर वर्क्स रोड भिण्ड के लिए उड़न दस्ता अधिकारी अपर कलेक्टर भिण्ड एल.के. पाण्डेय मोबा. 9893381325, सहायक ग्रेड-3 कलेक्ट्रेट भिण्ड हर्षवर्धन मोबा. 8878431119, सहायक ग्रेड-3 कलेक्ट्रेट भिण्ड सुशील शर्मा, वीडियो ग्राफर लखन मौर्य मोबाइल नम्बर 9753513357 को नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त अधिकारी आवंटित परीक्षा केन्द्रों के समस्त कक्षों की वीडियोग्राफी करेंगे तथा ऐसे स्थानों की भी वीडियोग्राफी की जाये जो परीक्षा प्रणाली सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न करने के लिये आवश्यक है किंतु अभ्यर्थी की उत्तरपुस्तिकाओं की वीडियोग्राफी वर्जित रहेगी। उडनदस्ता के साथ जाने वाले वीडियोग्राफर के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति द्वारा परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी वर्जित रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण घटना की जानकारी कण्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07534231200 पर दी जाये। उडनदस्ता प्रभारी अधिकारी द्वारा भेजे जाने वाले प्रतिवेदन का प्रारूप आपको दिया गया है जिस पर दोनों सत्रों की परीक्षा केन्द्रवार जानकारी पृथक-पृथक प्रस्तुत की जावे। परीक्षा समाप्ति उपरांत वीडियोग्राफी की पेनड्राइव एवं प्रतिवेदन परीक्षा समाप्ति के तत्काल उपरांत श्री महेन्द्र सिंह सौजन्या डिप्टी कलेक्टर भिण्ड को अनिवार्यत: सौंपी जाये। प्रतिवेदन की एक प्रति सामान्य शाखा-2 कलेक्ट्रेट भिण्ड में भी प्रस्तुत करें।

a

Related Articles

Back to top button