No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंधर्म

गाय को बचाने ध्वजा लेकर निकली नन्ही गायत्री के साथ चले समाज- महामंडलेश्वर मोहनानंद महाराज।

भिंड जिले के रामानंद आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ मोहनानंद सरस्वती ने समाज के लोगों से कहा कि भारत के संतों के सानिध्य में चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आवाहन अभियान से जन-जन को जोडने के लिए धर्म ध्वजा लेकर मैदान में उतरी,मां भगवती की स्वरूपा नन्ही बच्ची गायत्री चौहान का सनातनीयों जागरूक गौ भक्तों को पुरजोर सहयोग करना चाहिए और गौ माता को राष्ट्र माता बनाए जाने की उठ रही आवाज को बुलंद करना चाहिए,अपने धर्म की माता और मुक्ति मोक्ष की दाता गौ माता की रक्षा सुरक्षा सेवा के लिए आगे आना चाहिए,जब गौ माता सुखी रहेगी तभी धरती पर मनुष्य सुखी रह सकेगा,साथ ही महामंडलेश्वर मोहनानंद सरस्वती ने कहा कि ईश्वर की प्रेरणा से दिव्य तेज से युक्त 5 वर्षीय बच्ची गौ गौरक्षक गायत्री चौहान समाज को जगाने के लिए माध्यम बन रही है इस नन्ही बच्ची का उत्साहवर्धन करने के लिए जल्द ही संत समाज इस वेटी को सम्मानित करेगा,ब्रह्मलीन स्वामी रामानंद अखंड जन सेवा समिति गौ माता को राष्ट्र माता बनाए जाने की मांग को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी।

a

Related Articles

Back to top button