ताजा ख़बरें
कलेक्टर ने हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना में एक व्यक्ति को 02 लाख रूपये की प्रतिकर के रूप में राशि मंजूर की।

कलेक्टर ने हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना में एक व्यक्ति को 02 लाख रूपये की प्रतिकर के रूप में राशि मंजूर की।
कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त भिण्ड ने टक्कर मारकर भागना मोटर यान दुर्घटना जो कि एचाया रोड माता मंदिर के पास गोहद तहसील गोहद जिला भिण्ड पर 23 नवम्बर 2023 को हुई थी, परिणामस्वरू स्व० बच्चू सिंह पुत्र धुंआराम राठौर निवासी वार्ड नं. 01 छत्तरपुरा गोहद थाना गोहद जिला भिण्ड को हुई घोर उपहति के संबंध में मृतक के विधिक प्रतिनिधि के रूप में रणवीर सिंह पुत्र पिता स्व० बच्चू सिंह राठौर को प्रतिकर के रूप में राशि रूपये 200000/- (दो लाख रूपये) मंजूर किये हैं।