पांडरी बाबा सगरा धाम पर 21 कुण्डीय होमात्मक सहस्रचण्डी महायज्ञ सप्तदिवसीय श्रीमद् देवीभागवत् प्रवचन।

पांडरी बाबा सगरा धाम पर 21 कुण्डीय होमात्मक सहस्रचण्डी महायज्ञ सप्तदिवसीय श्रीमद् देवीभागवत् प्रवचन।
भिंड जिले के सुप्रसिद्ध पांडरी बाबा सगरा धाम मंदिर के पुजारी एवं समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि पांडरी बाबा सगरा धाम मंदिर पर 21 कुंडीय होमात्मक सहस्त्र चंडी महायज्ञ सप्त दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत प्रवचन दिनांक 4 मई से भव्य आयोजन होने जा रहा है जो 12 मई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि परम हर्ष का प्रसंग है कि अखिल भारत वर्षीय धर्मसंघ एवं स्वामी करपात्री फाउण्डेशन के तत्वाधान में देवाधि देव महादेव के कृपा प्रसाद से सभी क्षेत्रवासी धर्मनिष्ठ सज्जनों के पुण्य से आपके धर्मप्राण पाण्डरी धाम सगरा में प्राणीमात्र का हित संसाधक राष्ट्रोत्कर्ष निमित्त एक अभूतपूर्व 21 कुण्डीय होमात्मक सहसचण्डी महायज्ञ समपन्न होने जा रहा है,जिसमें आप सभी की यथायोग्य श्रद्धासिक्त भूमिका आपके सर्व विध अभ्युत्थान का आधार बनेगी।अतः सम्प्राप्त अवसर का यथासंभव लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही बताया कि आयोजन का भव्य शुभारंभ सौभाग्य शाली 2100 मातृशक्ति द्वारा भव्य कलशयात्रा के साथ होगा तत्पश्चात वेद पाठ, पूजन एवं यज्ञ-
दि.05 मई से 11 मई तक, प्रातः 07 बजे से 12 बजे तक और श्रीमद् देवीभागवत प्रवचन-अपराह्न 3 से 6 बजे तक इसके अलावा काशी की दिव्य आरती -शाम 6 बजे से एवं सप्त दिवसीय अखण्ड रामायण एवं संकीर्तन का आयोजन भी होगा।
पूर्णाहुति 11 मई 2026 और भण्डारा 12 मई 2026 को होगा। यह विशाल आयोजन समस्त ग्रामवासी वह क्षेत्रवासी, समस्त बाबा सत्संग परिवार एवं श्री श्री 1008 बाबा पांडरी धाम सेवा समिति सगरा भिंड मध्य प्रदेश के सहयोग से हो रहा है। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कथा व्यास अनंत श्री विभूषित परम पूज्य दंडी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज और अध्यक्ष श्री विद्या प्रमुखाशक तरुण तपस्वी पूजा डॉ गुण प्रकाश चैतन्य महाराज होंगे। कार्यक्रम का विशेष प्रसारण – संतवाणी TV चैनल रात्री 8 बजे से 11 बजे तक होगा, मंदिर समिति आसपास के सभी गांव में जाकर इस भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील भी कर रही है।




