No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

हैंडओवर हो चुकी नल जल योजना सुचारू रूप से चलें – कलेक्टर।

हैंडओवर हो चुकी नल जल योजना सुचारू रूप से चलें – कलेक्टर।

*समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न*

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर विशेष फोकस किया। विभागवार लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा के बाद उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। अधिक दिनों से लंबित शिकायतों को शिकायतकर्ता से बातचीत कर समाधान करें।उन्होंने नल जल योजना की समीक्षा कर कहा कि जिन जगहों पर यदि योजना हैंडओवर हो गई है तो सुचारू रूप से चलनी चाहिए। कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि पानी की टंकी की सफाई करवाकर पोर्टल में एंट्री करें और टंकी पर सफाई की दिनांक भी अंकित करें।कलेक्टर ने जिले में बढ़ते हुए डॉग बाइट के मामलों को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई हो। टीकाकरण अभियान चलाया जाए, सभी स्वास्थ्य विभाग को एंटीरेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक करें कि डॉग बाइट हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर एंटीरेबीज वैक्सीन लगवाएं। कलेक्टर ने ईकेवाईसी की समीक्षा कर कहा कि समस्त नगरीय निकाय सीएमओ और सीईओ जनपद समग्र ईकेवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में प्रगति लाएं। समग्र आईडी का कार्य शत प्रतिशत पूरा करें।उन्होंने सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।

a

Related Articles

Back to top button