नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारी को अत्यंत गंभीरता से लें – कलेक्टर।

नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारी को अत्यंत गंभीरता से लें – कलेक्टर।
*कलेक्टर ने नीट (यूजी) परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण*
*परीक्षा की तैयारियों का लिया जायजा*
कलेक्टर भिण्ड ने आगामी 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने एम.जे.एस. शास. महाविद्यालय भिण्ड पहुंचकर सूक्ष्मता से जांच करते हुए आवश्यक सुधार तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने, स्वच्छ शौचालय, पेयजल के साथ-साथ सभी कक्षों में प्रकाश तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के बारे में जानकारी ली एवं बेहतर प्रबन्ध किये जाने कॉलेज प्राचार्य को निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में समय पर पहुंचने के लिए अनाउंसमेंट कराये जाने की व्यवस्था करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण परीक्षा है, परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने निर्देशित कर कहा कि नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारी को अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए, परीक्षा को लेकर कामचलाऊ रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




